Sunday, August 30, 2026

क्षत्रिय कल्याण से.7 में डोम शेड के लिए हुआ भूमिपूजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर द्वारा महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 07 के परिसर में 91 फ़ीट x 71 फ़ीट साइज का डोम शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित रजनीश मिश्रा ने सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व सचिव सुनील कुमार सिंह यजमान के तौर पर भूमि पूजन कर प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के कोषाध्यक्ष संजय राठौर,सह सचिव विजय सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह, श्रीमती करुणा सिंह, अशोक सिंह, अतेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अनुज सिंह, हर्षवर्धन सिंह, सतीश सिंह, सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news