भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई के ख्यातिलब्ध कवि पल्लव चटर्जी का पांचवां कविता संकलन “ध्वनिमत में जगत” का दुर्गा पंचमी को पश्चिम बंगाल हुगली जिले के पाणडुया में एकालेर छिन्नपत्र के सदस्य पापड़ी दत्ता के निवास पर आयोजित एक समारोह में विमोचन हुआ। इस मौके पर मानस सरकार, कवि विकास चक्रवर्ती, सनत डे और अब्दुल गफ्फार भी मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने पल्लव चटर्जी के रचनाकर्म की सराहना की और पाठकों से कविता संग्रह को पढ़ने का आग्रह किया। लेखकों ने उम्मीद जताई कि पल्लव चटर्जी भविष्य में भी अपने रचनाकर्म में और सक्रियता के साथ जुटे रहेंगे।
