Tuesday, March 10, 2026

दुर्ग में दर्दनाक वारदात,,गैस सिलेंडर से मार कर की हत्या

दुर्ग : न्यूज़ 36 : कोतवाली थाना इलाके से हत्या की एक खौफनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक ने दूसरे युवक पर गैस सिलेंडर से जानलेवा हमला कर दिया,जानलेवा हमले में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभू उड़िया के रुप में हुई है, पुलिस ने हत्या के आरोप में भूपेंद्र सागर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, सिटी कोतवाली पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आरोपी नशे का आदि है।

सिलेंडर मारकर हत्या :

मृतक शंभू उड़िया और आरोपी भूपेंद्र सागर दोनों एक ही जगह खाना खा रहे थे, इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद देखते ही देखते हमारपीट में बदल गया आरोप है कि भूपेंद्र सागर नाम के शख्स ने वहां पर रखे गैस सिलेंडर से शंभू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, गैस सिलेंडर की चोट से शंभू का सिर लहूलुहान हो गया और मौके पर ही शंभू की मौत हो गई।

पकड़ा गया आरोपी :
युवक की हत्या किए जाने की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में ये पता चला कि आरोपी नशे का आदि है और अक्सर नशे में डूबा रहता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की क्राइम कुंडली खंगालनी शुरु कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news