Tuesday, March 17, 2026

अवैध गांजा की बिक्री करते 2 गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अवैध रूप से गंजा बिक्री करने वाली एक महिला एवं पुरुष को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.362 किलो जिसकी कीमत 1,18,100 रुपए आंकी गई है को जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तितुरडीह निवासी सुमन पांडे तथा उसका दोस्त मुकेश मिश्रा रायपुर नाका दुर्ग ओवर ब्रिज के पास गांजा बिक्री कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अवैध रूप से नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा।

Oplus_16908288

उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से गांजा ,एक मोबाइल, एक एक्टिवा वाहन तथा गांजा बिक्री की रकम 2017 रुपए को जब्त किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news