Monday, March 16, 2026

पुराने विवाद पर आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर हुए फरार

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वीपर मोहल्ला में एक दिन पूर्व हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक एवं उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया गया। रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। छावनी पुलिस के मुताबिक एस अरविंद उम्र 28 वर्ष पिता एस नरेश चर्च के पास सुंदर नगर केम्प 01 भिलाई में रहता है।

Oplus_16908288

देना बैंक के पास नंदनी रोड शराब दुकान के पीछे एस अरविंद व दोस्त एन सागर व नंद कुमार यादव उर्फ नंदू स्वीपर मोहल्ला रिश्तेदार एन सुमती के यहां गये थे। जहां पर 25 दिसंबर को गुरुद्वारा के पास केम्प 01 सुंदर नगर में दिन में दोपहर करीबन 04.00 बजे एस महेश के साथ अभी, पोलेश, बंगारु व अन्य के साथ हुए विवाद को लेकर 26 दिसंबर के रात्रि 10.00 बजे नंद कुमार यादव उर्फ नंदू को पोलेश, अभी, बंगारु व उसके अन्य साथी गाली गलौच करने लगे। मना करने पर नंदू को बंगारू व उसके साथी पकड़कर रखे रहे व सभी मिलकर जान से मारने की नियत से अभी व पोलेश द्वारा अपने पास रखे किसी नुकीली चीज से जान से मारने की नियत से वार किया। नंदू द्वारा बचाव करने से उसके दोनों पैर के जांघ व कुल्हे में चोट आया खून निकलने लगा। घटना को देखकर एस अरविंद व एन सागर बीच बचाव किये तथा वहां पर विवाद की सूचना पर अरविंद के भाई एस बालाराजू व एस सतीश बोलेरो क्रमांक CG07BT9260 से पहुंचे थे। आरोपी के द्वारा उक्त गाड़ी को भी तोड़फोड़ कियें है। जिससे करीबन 50,000 रु. नुकसान हुआ है।

Oplus_16908288

एस सतीश का मोबाईल रेडमी 12 5जी व पर्स भी कहीं गायब हो गया। प्रार्थी एस अरविंद की रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 0652/25 आरोपी अभी, पोलेश, बंगारु व अन्य के खिलाफ धारा 109-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news