Friday, November 28, 2025

ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक दुर्ग के कर्मचारियों ने किया 85 लाख का गबन

10 कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों की लोन राशि की हजम, 6 गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा दुर्ग का मामला उजागर हुआ है। जिसमें 85 लाख रुपये का गबन हुआ। पुलगांव थाने में एफआईआर दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बैंक व्दारा 240 ग्राहकों को लोन की राशि दी गयी थी। 240 ग्राहकों के लोन की राशि 85 लाख रुपए का संग्रह कर्मचारियों व्दारा गबन किया गया। 10 संग्रह कर्मचारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि आवेदक मोहित देशमुख क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा दुर्ग व्दारा थाना पुलगाव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हिरन बाई साहू, ग्राम चन्द्रखुरी सहित अन्य 239 ग्राहकों से ईसाफ बैंक के लौन के रूप में सम्पूर्ण धनराशि लगभग 85 लाख रुपए ली गई थी, पर वो रकम ईसाफ बैंक में जमा नहीं की गई। ऋण लेने वाले ग्राहकों से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि वे रकम जमा कर चुके हैं। बैंक के रकम को संग्रह कर्मचारियों ने स्वयं के निजी उपयोग में कर लिया है। आरोपियों व्दारा 24.05.2024 से 24.06.2025 के मध्य कुल 8498940/- रूपये खर्च कर गबन कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अप.क्र. 546/2025, थारा 420, 409, 120-बी भादवि कायम कर विवेधना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपीगण बैंक में संग्रह कर्मचारी के रूप में काम करते थे। बैंक च्दारा 240 ग्राहकों को दी गई लोन की राशि टीका राम पाटले, आकाश नायक, अंकिता पासवान, आर्य गोस्वामी, रेशमा वर्मा, ओमप्रकाश कोसरे एवं अन्य चार लोगों सहित कुल राशि लगभग 85 लाख रुपए ग्राहकों से एकत्रित कर बैंक में जमा नहीं कर धोखाधड़ी किया गया।

प्रकरण के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ पर राशि गबन करना स्वीकार किए है। आरोपियों द्वारा फाडनेंस बैंक शाखा दुर्ग से लोन दिए गए राशि को संग्रह कर बैंक में जमा करने का कार्य करते थे। लोन की राशि को संग्रह कर राशि अपने निजी उपयोग कर लिए। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। प्रकरण की विवेचना में और भी तथ्य प्रकाश में आने की संभावना है।

गिरफ्त्तार आरोपी : 1. टीकाराम पाटले उम्र 35 वर्ष ग्राम लोरमी जिला मुंगेली, 2. आकाश नायक उम्र 30 वर्ष ग्राम बसना जिला महासमुंद, 3. ओम प्रकाश कोसरे उम्र 21 वर्ष बजरंग नगर उरला, 4. आर्या गोस्वामी उम्र 25 वर्ष साकिन दल्लीराजहरा जिला बालोद, 5. रेशमा वर्मा 25 साकिन आदित्य नगर दुर्ग थाना मोहन नगर, 6. अंकिता पासवन उम्र 22 वर्ष ग्राम कोसा नगर सुपेला

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news