Saturday, March 7, 2026

सेल स्थापना दिवस पर 5 किलोमीटर पैदल चाल दौड़ का आयोजन

भिलाई : सेल की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से जयंती स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में 5 किलोमीटर पैदल चाल दौड़ का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगियों का पंजीकरण 12 जनवरी से 22 जनवरी तक जयंती स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु सेल निगमित कार्यालय नई दिल्ली द्वारा तय मापदंड के आधार पर श्रेणियां निर्धारित की गई है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के श्रेणी अ, में कक्षा आठवीं तक के बच्चे श्रेणी ब में कक्षा सातवीं से 12वीं तक के बच्चे श्रेणी स में 12वीं से ऊपर 45 वर्ष तक के श्रेणी द में 46 वर्ष से 60 वर्ष तक तथा श्रेणी उ में भूतपूर्व कर्मचारी “सेवानिवृत्ति” भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए सभी श्रेणियां के प्रतिभागियों को 24 जनवरी को प्रातः 7:00 बजे जयंती स्टेडियम इंदिरा प्लेस में दौड़ के लिए एकत्रित होना अनिवार्य है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news