Saturday, February 14, 2026

भिलाई में जनहित की भूमि को 30 वर्ष की लीज पर देने का विरोध

खेल मैदान सुरक्षित रखने की मांग

भिलाई : न्यूज़ 36 : विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अंतर्गत जनहितैषी योजनाओं के लिए सुरक्षित भूमि को 100 आवासीय एवं व्यावसायिक भूखण्डों के रूप में 30 वर्ष की लीज पर देने के प्रस्ताव का शहरवासियों ने कड़ा विरोध किया है। लोगों का कहना है कि यह भूमि केवल भूखंड नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं के भविष्य से जुड़ी अमूल्य धरोहर है। शहर में पहले से ही खेल मैदानों और खुले सार्वजनिक स्थलों की कमी बनी हुई है। ऐसे में इस भूमि का व्यावसायिक उपयोग बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने निगम प्रशासन पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांग की है कि प्रस्तावित लीज प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने उक्त भूमि को स्थायी रूप से खेल मैदान एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित घोषित करने की मांग की है। नागरिकों ने भूमि उपयोग परिवर्तन से पूर्व खुली जनसुनवाई आयोजित कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने और संबंधित सभी दस्तावेज सार्वजनिक करे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news