Tuesday, March 24, 2026

अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा, फरार सप्लायर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई जारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने अफीम तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए फरार सप्लायर समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहले पकड़े गए मुख्य आरोपी से जुड़े प्रकरण में की गई है।

403 ग्राम अफीम मामले में नई गिरफ्तारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि 17 मार्च 2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र के खारून ग्रीन कॉलोनी से आरोपी गुरमेल सिंह के पास से 403 ग्राम अफीम और ₹14.46 लाख नकद जब्त कर उसे गिरपत्तार किया गया था। इसी मामले की आगे की जांच में यह बड़ी सफलता मिली है।

CDR और बैंक ट्रांजेक्शन से मिला सुराग

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और बैंक लेन-देन के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की। इसके आधार पर 23 मार्च को शिवप्रसाद कुमार साहू (26) और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी (60) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से अफीम और मोबाइल बरामद

गिरफ्त्तार आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम अफीम और करीब ₹25,500 कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क अवैध लाभ के लिए मादक पदार्थों की तस्करी और चिक्री में सक्रिय था।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पूरे मामले में NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है और तस्करी नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस की टीम, जिसमें उप निरीक्षक, आरक्षक किरण और आरक्षक सचिन सिंह शामिल हैं, की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news