Sunday, March 15, 2026

ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास, वैशाली नगर की निचली बस्तियों में पुलिस का सर्च अभियान

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा एवं ऑपरेशन विश्वास के तहत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत अवैध हथियार, नशे की सामग्री रखने वालों एवं लुक छिपकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई।

Oplus_16908288

नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में भिलाई नगर अनुविभाग के थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत रामनगर मुक्तिधाम के पीछे स्थित अटल आवास एवं निचली बस्तियों में सुबह 5 बजे से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में 40 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवानों की टीम तैनात रही। अभियान के तहत अटल आवास क्षेत्र में स्थित 70 मकानों की तलाशी ली गई तथा वहां निवास कर रहे लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई। कार्यवाही के दौरान 27 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर सर्च स्लिप तैयार की गई, जिनका सत्यापन नेफिस (NEFIS) के माध्यम से किया जाएगा।

इसके अलावा अभियान के दौरान अटल आवास परिसर में खड़े लगभग 40 वाहनों की सशक्त ऐप के माध्यम से जांच की गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की सघन चेकिंग कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news