‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर आज 04 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ
भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले की देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पुरैना से संलग्न अहाता समूह क्रमांक-25 के पुनर्व्यवस्थापन के लिए आबकारी विभाग द्वाराऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है। यह आबंटन वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ नीति के तहत किया जाएगा।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरैना स्थित सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) अनुज्ञप्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया आज 4 जून 2026 को पूर्वान्ह 10:30 बजे से प्रारंभ होगी।
विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन निरंतर संचालित रहेगी, जिससे आवेदकों को सुविधा मिल सके। इच्छुक आवेदक निर्धारित नियमों एवं शर्तों का अवलोकन कर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।अहाता अनुज्ञप्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक नियमों, शर्तों और ऑनलाईन आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
