Wednesday, September 2, 2026

दुर्ग में देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाईन निविदा प्रक्रिया प्रांरभ

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता अनुज्ञप्तियों के पुनर्व्यवस्थापन के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरु की जा रही है। वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए दो अहाता समूहों को “पहले आओ, पहले पाओ” नीति के तहत ऑनलाइन निविदा के माध्यम से आवंटित किया जाएगा।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अहाता समूह क्रमांक 36 कुगदा कुम्हारी में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) कुगदा कुम्हारी के लिये वर्ष 2026-27 के शेष अवधि हेतु “पहले आओ पहले पाओ” नीति के अंतर्गत ऑनलाईन निविदा के माध्यम से पुर्नव्यवस्थापन किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि 04 सितंबर 2026 को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी।

आवेदक ऑनलाईन आवेदन : https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx पर कर सकते है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news