2.62 लाख नगदी व इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने भारत-पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना मोहन नगर क्षेत्र के ग्रीन चौक स्थित एक मकान में मुखबिर की सूचना पर की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन किए जाने के साक्ष्य मिले। इसके बाद थाना मौहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 (2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी : 1. सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू (28 वर्ष), निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग,2. अकित सोनी (29 वर्ष), निवासी अहमद नगर कैम्प-01, थाना छावनी, भिलाई,3. चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू (29 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग,4. राजा सोनकर (34 वर्ष), निवासी शिवपारा, दुर्ग,5. डोमन पटेल (28 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग
जप्त सामग्री : 01 लैपटॉप,17 मोबाइल फोन,नगदी ₹1,34,000/-
कुल जुमला किमती लगभग ₹2,62,500/- पुलिस द्वारा आंकी गई।
