Wednesday, March 11, 2026

नेहरू नगर स्थित मकान में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़

भिलाई : न्यूज़ 36 : मंगलवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्मृति नगर क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कालोनी के एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम एवं थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मकान नंबर 146/8, विद्या विहार कालोनी नेहरू नगर में रेड कार्यवाही की गई।

रेड कार्रवाई के दौरान पाया गया कि उक्त मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से संचालिका सहित एक ग्राहक को पकड़ा गया तथा कुल आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत थाना स्मृति नगर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई उपरांत उन्हें रिहा किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) वर्ष निवासी विद्या विहार कालोनी नेहरू नगर और अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास वार्ड क्रमांक-16 मोहन नगर को गिरफ्तार किया है। मौके से एक मोटर साइकिल पल्सर, 12 नग मोबाइल फोन, 5500 रुपये नगद रकम और वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त सामग्री की जब्ती बनाई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news