Friday, March 20, 2026

साजा पुलिस थाना में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी (दौड़) का आयोजन

साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : साजा पुलिस थाना में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी (दौड़) का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी सत्यप्रकाश उपाध्याय ने किया जिसमें थाना परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ,एकता,अखंडता को अक्षुण रखने, देशवासियों में एकता की भावना को मजबूत करने तथा अपराध एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण की ध्येय के साथ पुलिस बल द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम पश्चात साइबर सुरक्षा,यातायात जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत उक्त विषयों पर सदैव जागरूक रहने एवं सावधानी बरतने हेतु विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं तथा यातायात के समस्त नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से साजा विधायक ईश्वर साहू साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू नगरपंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा व पार्षदगन थाना के सभी स्टाफ़ उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news