भिलाई : न्यूज़ 36 : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर लिनेस वीरांगना भिलाई क्लब द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जो गुरुद्वारा चेरिटेबल अस्पताल नेहरु नगर में होगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर रहेगा। रक्तदान करने वाले रक्त मित्रों को हेलमेट प्रदान किया जाएगा। इस दौरान हेल्थ चेकअप के अलावा बीपी शुगर का भी जांच कराया जाएगा। यह क्लब महिला, बच्चों के लिए बेहतर कार्य करती है। उक्ताशय की जानकारी अध्यक्ष रीना सिंह ने दी है।
