04 डीजे वाहन, 01 लाइट ट्रस्ट सेट जब्त
भिलाई : न्यूज़ 36 : गणेश उत्सव के अवसर पर तेज आवाज़ में डीजे बजाए जाने पर दुर्ग पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। कुल 04 डीजे वाहन एवं 01 लाइट ट्रस्ट सेट को जब्त किया गया। यह कार्रवाई कोलाहल अधिनियम एवं धारा 285 बीएनएस के तहत की गई।
जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पूर्व में ही डीजे संचालकों की बैठक लेकर त्यौहारों एवं धार्मिक आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ डीजे संचालकों ने नियमों का पालन नहीं किया। गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति अपने वाहनों में साउंड सेटअप लगाकर तेज आवाज़ में डीजे बजाए जाने पर 04 डीजे संचालकों तथा लाइट ट्रस्ट सेट संचालक के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के अंतर्गत— थाना मोहन नगर क्षेत्र में विकांत यादव उर्फ विक्की (वाहन क्रमांक CG/07/JB/9813) एवं गजेंद्र देवांगन (वाहन क्रमांक CG/07/8996) के विरुद्ध कार्रवाई।

थाना सुपेला क्षेत्र में शेख जिशान (वाहन क्रमांक CG/07/CU/4723) के विरुद्ध कार्रवाई।
थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र में पवन राहंगडाले (वाहन क्रमांक MH/35/AJ/1448) के विरुद्ध कार्रवाई।
इसके साथ ही सुराना कॉलेज चौक, रूमी बाबा द्वार के पास आम मार्ग पर लाइट ट्रस्ट सेट लगाकर यातायात बाधित करने पर लाइट ट्रस्ट सेट संचालक मुस्कान मित्तल एवं गणेशोत्सव समिति सदस्य आप्ताब कुरेशी के विरुद्ध भी धारा 285 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर उपकरण जब्त किया गया।
दुर्ग पुलिस द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह कार्रवाई की गई है और आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कदम उठाए जाएंगे।
