Friday, March 20, 2026

एकता सेवा जन कल्याण समिति, सेक्टर-2 के तत्वावधान में छ:ग महतारी की पूजा-अर्चना की गई

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आज सेक्टर-2 तालाब परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उपस्थित वॉर्ड पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 एवं समिति सदस्यों ने छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना करते हुए प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि साधना सिंह, नोमिन साहू, सुरेश वर्मा , कृष्णा पात्रे ,राधा मिश्रा, निशा गिरी,वीणा सोनवानी, प्रमोद प्रभाकर जी, सज्जाद हुसैन, सौरभ मिश्रा, हरीश सिंह,बसंत साहू , अभिषेक अवस्थी, निखिल सिंह,अमित श्रीवास्तव, देवेंद्र उयुके शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा संपन्न हुई।

कार्यक्रम का आयोजन एकता सेवा जन कल्याण समिति, सेक्टर-2 के तत्वावधान में किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news