Monday, March 16, 2026

बच्चों के वजन अवलोकन आधार पर पालकों को ग्रोथ चार्ट की दी जानकारियां

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शंकर नगर परिक्षेत्र अंतर्गत नौखलिया बस्ती की कार्यकर्ता श्रीमती लेखा डोंगरे के द्वारा बच्चों के वजन अवलोकन के आधार पर पालकों को ग्रोथ चार्ट के द्वारा पोषण स्तर की नियमित जानकारी दी जाती है।VHSND, पोषण पखवाड़ा, सुपोषण चौपाल THR वितरण जैसे अवसरों पर कार्यकर्ता के द्वारा समुदाय में कुपोषण से होने वाले दुष्प्रभावों पर निरंतर जागरूकता का प्रसार किया जाता है।
कार्यकर्ता के नियमित प्रयासों से पिछले वर्ष एवं इस वर्ष इशिका देवांगन, आरव बागड़े, कुश नामदेव को NRC की सेवाओं से लाभान्वित किये जा चुका है।
वर्तमान में कार्यकर्ता के द्वारा सभी गंभीर एवं मध्यम श्रेणी के कुपोषित बच्चों के पालकों से संपर्क कर कुपोषण से होने वाले नुकसानों के बारे में निरंतर जानकारी दी जा रही है। हर कुपोषित बच्चों की पोषण स्तर का सतत अवलोकन कर सुपोषित शरीर, सुपोषित बचपन और स्वस्थ समाज के महत्व को जन समुदाय में बताया जा रहा है।

कार्यकर्ता हर गर्भवती और धात्री माता को लक्षित कर सुपोषण के महत्व की जानकारी दे रही है, गर्भावस्था के पोषण एवं जन्म के पश्चात निरंतर स्तनपान की आवश्यकता को आंगनवाड़ी में होने वाले नियमित आयोजनों के माध्यम से प्रसारित किया जाता है ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news