Tuesday, March 10, 2026

महिलाओं की स्कूटी को टक्कर मार कर चेन की लूट

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शुक्रवार की शाम को स्कूटी पर सवार होकर जा रही महिलाओं की स्कूटी को टक्कर मार कर गिराने के बाद आरोपियों ने एक महिला के गले से चैन खींचा और फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत तुरंत मोहन नगर पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर ने बताया कि शाम लगभग 4:00 बजे पदमनाभपुर निवासी दो महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर गुलाटी हॉस्पिटल के पास से शंकर नगर जा रही थी। मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाटी हॉस्पिटल के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। आरोपियों ने मोटरसाइकिल से स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर दोनों महिलाएं नीचे गिरी। इसी दौरान मोटरसाइकिल में बैठे पीछे बैठे आरोपियों ने उम्र दराज महिला पिंकी जैन के गले से सोने की चेन खींचा और सभी आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मोटरसाइकिल का नंबर पता कर रही है परंतु पुलिस को भी आशंका है कि मोटरसाइकिल का नंबर गलत हो सकता है। हर पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news