भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट सेक्टर-6 की ओर से यौमे जम्हूरिया (गणतंत्र दिवस) पर जामा मस्जिद के समीप स्थित मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के बाद छोटे बच्चों ने भी देशभक्ति की कविताएं और गीत सुनाए। मस्जिद के इमाम मौलाना इकबाल अंजुम हैदर ने शहीदों को याद कर संविधान की अहमियत बताई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एम आसिम बेग ने राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। वज़ी अहमद और मंजर हसन ने संविधान से जुड़ी बातें बताईं। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मिर्ज़ा अशरफ बेग भूतपूर्व सेक्रेटरी भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट, बैतुलमाल कमेटी के सदर हमीदुल्लाह सिद्दीकी, जमील अहमद, सेक्रेटरी सैयद हुसैन, अब्दुल हफीज़, जमील कुरैशी, अब्दुल जाकिर खान, अलीम सिद्दीकी, वज़ी अहमद, शाहिद खान, अब्दुलकलाम, शमशेर खान, असदुद्दीन हैदर, मुर्तुजा हुसैन, रकीब खान, रफीक खान, फ़राज़ अहमद, मंजर हसन, मुहम्मद अनवर, मुहम्मद ज़मीर, फ़ैजान हसन, मुहम्मद साहिल, हनीफ खान, परवेज़ अशरफ, हन्नान खान और लेखक व पत्रकार मुहम्मद जाकिर हुसैन सहित कई लोग शामिल हुए।
