Sunday, March 15, 2026

पुराने आदतन अपराधी अमित जोश ने घर में घुसकर युवती को पीटा

पीड़िता ने भयभीत हो अपना घर छोड़ा

भिलाई : न्यूज़ 36 : टाउनशिप का पुराना आदतन अपराधी अमित जोश है,उसके खिलाफ एक बार फिर से मामला दर्ज हुआ है। इस बार आरोपी ने अपने ही घर के पास रहने वाली एक युवती को उसके ही घर में घुसकर जमकर पीटा।आरोपी ने उसे हथियार दिखाकर धमकाया भी, आरोपी की डर से पीडित अपना घर छोड़कर किराए के मकान में चली गई है। उसने भिलाई नगर थाना में घटना की शिकायत की। भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 6 निवासी पीड़िता गरिमा साहू ने पूर्व में कोतवाली क्षेत्र के आदतन अपराधी अमित जोश के खिलाफ शिकायत की थी। हाल ही में जेल से छूटने के बाद अपराधी अमित जोश वापस लौटा था। 30 अप्रैल को पीड़िता अकेली अपने घर पर थी इसी दौरान आरोपी उसके घर के बाहर पंहुचा। दरवाजे को लात से मारकर खोलकर वह अंदर गया और उसने लात और मुक्के से पीड़िता की जमकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने अपने पास रखे धार में हथियार को दिखाकर पीड़िता को डराया और जान से मारने की धमकी दी। घटना से पीडित इतना अधिक भयभीत हो गई कि उसने तुरंत अपना घर छोड़ दिया और सूर्या मॉल के सामने जुनवानी में किराए का मकान लेकर वहां चली गई। अपराधी अमित जोश के खिलाफ भिलाई नगर के साथ ही नेवई, खुर्सीपार, और पदमनाभपुर थाना में भी अपराध दर्ज है। कुछ महीने पहले उसने केंद्रीय जेल दुर्ग के जेलर के घर पर पथराव किया था और जेल के दरवाजे पर भी लात मारी थी। उसे मामले में वह जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर छुटकर जेल से बाहर आया था बाहर आते ही उसने फिर से मारपीट की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news