Wednesday, March 18, 2026

ओए – बीएसपी ने बीएसपी कार्मिक से CGPSC टॉपर बने यशवंत देवांगन को किया सम्मानित

भिलाई : न्यूज़ 36 : बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन ने बीएसपी कार्मिक से CGPSC टॉपर बने यशवंत देवांगन को सम्मानित किया। यशवंत देवांगन भिलाई इस्पात संयंत्र के ईआरएस विभाग में इंजीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं। प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्य, अनु पी आदि उपस्थित थे।

Oplus_16908288

इस अवसर पर ओए-बीएसपी अध्यक्ष एवं सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि संयंत्र से जुड़े युवा कार्मिक श्री यशवंत देवांगन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद हेतु चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए श्री यशवंत देवांगन को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और उम्मीद की कि संयंत्र के युवा अधिकारी और कर्मचारी भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करते रहेंगे।

Oplus_16908288

श्री यशवंत देवांगन ने अपने सफलता के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उनकी सफलता में भिलाई इस्पात संयंत्र से प्राप्त अनुभवों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भिलाई बिरादरी ने मुझे आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित किया है। बीएसपी के सकारात्मक वातावरण एवं प्रेरणा के चलते ही मैं अपनी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सका। भिलाई की सकारात्मक कार्य संस्कृति ने मुझे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की ऊर्जा प्रदान की। मैं भिलाई बिरादरी का सदा आभारी रहूंगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news