Monday, March 16, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा समुदाय में पोषण जागरूकता हेतु पोषण पखवाड़ा

दुर्ग : न्यूज़ 36 :महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा समुदाय में पोषण जागरूकता हेतु पोषण पखवाड़ा का आयोजन अप्रैल माह में किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा गतिविधि अंतर्गत दुर्ग शहरी परियोजना के पोलसाय आंगनबाड़ी केंद्र में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में पदस्थ डॉ श्रीमती निशा शर्मा के द्वारा संबोधित किया गया, डॉ निशा शर्मा आहार एवं पोषण विशेषज्ञ हैं, इनके द्वारा जानकारी दी गई की संतुलित पोषण की आवश्यकता हमें आजीवन होती है लेकिन पोषण की सबसे ज्यादा आवश्यकता गर्भवती माता एवं शिशुवती माता को होती है। गर्भवती माता एक नए जीवन का सृजन कर रही होती है और उसके शरीर में पल रही शिशु को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है अतः गर्भवती को संतुलित आहार एवं पर्याप्त पोषण से ही स्वस्थ शिशु का जन्म हो सकता है। शिशुवती माता अपने बच्चे को स्तनपान के माध्यम से पोषण प्रदान करती है अतः माता को पर्याप्त भोजन देकर हम शिशु को सही पोषण दे सकते हैं।
डॉ श्रीमती निशा शर्मा नाम बताया कि हमें अपने दैनिक भोजन में भजियों को प्रमुख स्थान देना चाहिए क्योंकि छत्तीसगढ़ मेंभाजिया विटामिन एवं मिनरल्स का प्रमुख स्रोत है।
बढ़ते हुए बच्चों को प्रोटीन की आवश्यकता होती है इसलिए दालो को हमारे भोजन में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में पॉलसाय पारा की महिलाएं एवं हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम सेक्टर सुपरवाइजर रेखा नेताम द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे शंकर नगर पर्यवेक्षक सीमा मिश्रा द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news