दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे पैसों के साथ 9 मुर्गा चोरी…
दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात आरोपी युवक
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्तिथ एक दुकान का ताला तोड़कर चोर ने गल्ले में रखे चिल्हर पैसों के साथ 9 नग मुर्गा चोरी कर ले गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद भी हो गए है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 380,457,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताय कि सुभाष नगर निवासी सलीम खान (32वर्ष) की इंदिरा मार्केट दुर्ग में अजीत पोल्ट्री के नाम से चिकन दुकान है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23 मई की रात 10 बजे दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। अगले दिन दुकान खोलने सुबह 8 बजे आया तो देखा कि दुकान का शटर का ताला टूट हुआ था।
शटर को उठाकर जब गल्ले को खोलकर देखा तो चिल्हर पैसा एवं गल्ले में रखा उसका आधार कार्ड की फोटोकापी नहीं थी। बाद में अंदर छोडकर रखे मुर्गों की गिनती किया तो कुल 11 नग मुर्गों में से 9 नग नहीं थे। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। वही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा देखा तो दो अज्ञात लड़के दिखे । तब मोहम्मद अनीस ने बताया कि उसकी दुकान से 12 मुर्गा एवं मनमोहन सिंग के दुकान से 16 मुर्गा कुछ दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था।
