Tuesday, March 10, 2026

सेंट्रल एवेन्यू रोड पर अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगी राह, यातायात पुलिस दुर्ग ने भिलाई में विशेष अभियान किया शुरू

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले की यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम उठाते हुए 09 सितम्बर 2025 से भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू रोड (मुर्गा चौक से सेक्टर-9 चौक तक) पर हेलमेट पहनना सभी दोपहिया वाहन चालकों व सवारियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। यह पूरा मार्ग ग्रे स्पॉट क्षेत्र में चिन्हित किया गया है, जहाँ लगातार सड़क दुर्घटनाएँ, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग और तीन सवारी जैसी गंभीर समस्याएँ सामने आ रही थीं।

“नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति लागू कलेक्टर दुर्ग के आदेशानुसार जिले भर में “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति लागू कर दी गई है। अब बिना हेलमेट पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह पहल लोगों को हेलमेट उपयोगिता के प्रति जागरूक कर सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।

विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए गएसुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है।रेल चौक सेक्टर-6, मुर्गा चौक सेक्टर-1, डीपीएस चौक और सेक्टर-8 चौक पर हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू हो चुका है।

हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर मौके पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और सख्त बनाया जाएगा।🗣️ पुलिस की अपीलयातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—

दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।

मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और तीन सवारी से बचें।

यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

संदेश साफ है — “आपकी सुरक्षा, आपका हेलमेट।”

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news