भिलाई : न्यूज़36 : दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जिले के पुलिस कर्मियों के लिए एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार अब सभी पुलिस कर्मियों को दो पहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना होगा। ऐसा न करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत चालानी कार्रवाई होगी। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। 1 फरवरी से नेशनल हाईवे और सेंट्रल एवेन्यू पर हेलमेट अनिवार्य किए जाने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। धीरे-धीरे कार्रवाई का दायरा बढ़ाकर पूरे जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है । कार्रवाई के बीच एक बात सभी को खटक रही थी, कि नियमो का उल्लंघन करने वाली पुलिस ही खुद नियमों का पालन नहीं करती। अधिकांश पुलिसकर्मी बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते नजर आ रहे थे । अब एसपी के आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मियों को आदेश का कितना असर दिखाई पड़ेगा यह देखने को मिलेगा ।