भिलाई : न्यूज़ 36 : साइंस कॉलेज दुर्ग में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए “नो हेलमेट नो एंट्री” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से महाविद्यालय परिसर में प्रवेश पूर्णतः वर्जित किया गया है। बता दें कि 1 से 31 जनवरी तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार यह अभियान प्रारंभसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा हेलमेट उपयोग के प्रति जागरुकता बढ़ाना है।

इस क्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने एवं महाविद्यालय में प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिदिन महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर चेकिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में सहयोग की अपील की है।
