पंजाब का है रहने वाला, पुलगांव पुलिस ने की कार्रवाई
दुर्ग : न्यूज़ 36 : पंजाब के एक आरोपी को 6 नग तलवार के साथ दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी बिना लाइसेंस धारदार हथियार बेचने का कार्य कर रहा था। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि दुर्ग जिले में प्रतिबंधित अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चालाये जा रहे अभियान के तहत थाना पुलगांव में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई, कि शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास पुलगांव में एक व्यक्ति अपने पास तलवार रखा है। थाना पुलगांव मे उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति द्वारा तलवार का अवैध रूप से बिक्री करना पाया गया। स्टाफ द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम निर्मल सिंह उम्र 60 वर्ष अमृतसर बताया व आरोपी का विधिवत समक्ष गवाह तलाशी ली गई। जिसके कब्जे से 6 नग लोहे का तलवार जप्त किया गया।

आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर थाना पुलगाव में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
