ग्राहक बनाकर किया था हाथ साफ,,बेचने तलाश रही थी ग्राहक
भिलाई : न्यूज़ 36 : ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली आरोपिया को गिरप्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं चोरी किये एक जोडी सोने के टाप्स को बरामद किया गया। जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थी सुजल जैन निवासी महावीर कालोनी दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका कृष्णा टाकिज रोड रिसाली मे उपहार ज्चलेर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान में 17 दिसंबर के दोपहर करीबन 01:00 बजे एक महिला आकर सोने का टाप्स दिखाने के लिये बोली जिसे प्रार्थी टाप्स को दिखाने लगा और वह छू छू कर देखकर पसंद करने लगी जैसे ही प्रार्थी केल्कुलेटर लेने के लिये पीछे मुडा उसी समय वह महिला एक जोडी सोने के टाप्स को छुपाकर अपने पास रख ली और थोडी देर में आ रही हूं कहकर चले गई।

प्रार्थी द्वारा फिर अपने सोने के डिब्बे को वजन कर मिलाया तो एक जोडी सोने का टाप्स का वजन कम आने पर उसे अहसास हुआ कि उक्त अज्ञात महिला एक जोडी सोने के टाप्स वजनी करीबन 4 ग्राम कीमती 45,000/- को चोरी कर ले गयी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना दौरान संदेही/आरोपीया संगीता कोठारी उम्र 31 साल ग्राम खोला थाना आर जामगांव हाल मुकाम-रिसाली सेक्टर भिलाई से घटना समय बैगनी रंग का स्कूटी क़ सीजी 07 बी व्ही 6149 मे देखे जाने पर चोरी किये सोने के टाप्स को बेचने हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना पर संदेही महिला से पूछताछ किया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार कर घटना समय प्रयुक्त स्कूटी एवं चोरी किये गये एक जोडी सोने के टाप्स को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अपराध क्रमांक:-412/2025 धारा-303 बीएनएस के तहत महिला को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में थाना नेवर्ड प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उनि सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक महावीर साहू क्रमांक 1439 आरक्षक क्र 1605 रविं बिसाई म.आर कीर्ति साहू क्रमांक 183 का सराहनीय योगदान रहा।
