Tuesday, March 17, 2026

एसएमएस-3 में नई ईओटी क्रेन, सुरक्षा के साथ दक्षता भी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र ने गुरुवार स्टील मेल्टिंग शाप-3 के बिलेट यार्ड में नई ईओटी क्रेन-29ए (एसडब्ल्यूएल 15 टन) की सफल कमीशनिंग के साथ आधुनिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय पायदान तय किया। यह अत्याधुनिक क्रेन पुरानी डीसी-टाइप क्रेन-29 का स्थान लेगी, जिसे तकनीकी सीमाओं, स्पेयर पार्ट्स की अनुपलब्धता और बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण सर्वे के बाद हटाया गया था। नए क्रेन का शुभारंभ प्रभारी कार्यपालक निदेशक एस. मुखोपाध्याय, राकेश कुमार एवं पीके सरकार द्वारा किया गया।

Oplus_16908288

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी बीके बेहरा, प्रणय कुमार, प्रमोद कुमार, त्रिभुवन बैठा, महाप्रबंधक पी. सत्पथी, महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी पुष्पा एम्ब्रोस, महाप्रबंधक एसके मिश्रा, डी. विजिथ और जेरी निनन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कमीशनिंग गतिविधियों में एसएमएस-3 की टीम में उप महाप्रबंधक, एसके सोनी, सहायक महाप्रबंधक युवराज ठवरे और डीके वर्मा, अजित कुमार तथा डी. सामंता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Oplus_16908288

मेसर्स ब्रेथवेट द्वारा पूर्ति की गई यह नई क्रेन-29ए उन्नत एसी-आधारित ड्राइव, आधुनिक कंट्रोल सिस्टम और बेहतर इलेक्ट्रोमैग्नेट तकनीक से लैस है। इसका बैटरी बैकअप सपोर्ट * इलेक्ट्रोमैग्नेट सिस्टम अचानक बिजली बाधित होने की स्थिति में था। यह बिलेट के गिरने जैसी घटनाओं को रोकने में अत्यंत महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधा प्रदान करता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news