Tuesday, April 14, 2026

हनीट्रैप के जरिए अपहरण की साजिश भांजा निकला मास्टरमाइंड

महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, बालक सुरक्षित बरामद

भिलाई : न्यूज़ 36 : अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के माध्यम से रचे गए अपहरण के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि साजिश का मास्टरमाइंड पीड़ित परिवार का ही परिचित और भांजा निकला। पुलिस ने महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अपहृत नाबालिंग बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 12 अप्रैल को प्रार्थी ने थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाबालिग पुत्र को मोटरसाइकिल बनवाने के बहाने तिरंगा चौक अमलेश्वर बुलाया गया, जहां अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना के बाद आरोपियों ने मोबाइल के जरिए संपर्क कर धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमलेश्वर पुलिस, साइबर सेल और एसीसीयू टीम की संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरु की गई। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी लोकेशन धमतरी जिले में ट्रेस की गई।

Oplus_16908288

इसके बाद दुर्ग और धमतरी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बालक को सुरक्षित छुड़ा लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी संजय साहू, जो पीड़ित परिवार का परिचित और भांजा है, ने हेम पुष्पा साहू के माध्यम से हनीट्रैप की पूरी साजिश रची थी। योजना के तहत बालक को झांसे में लेकर अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया गया। आरोपियों ने आर्थिक लाभ और फिरौती के उद्देश्य से अपराध करना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपी : शैलेन्द्र लहरे (25 वर्ष)

कृष्णा साहू उर्फ करण (28 वर्ष)

रविंद्र लहरे (20 वर्ष)

संजय साहू (25 वर्ष)

हेम पुष्पा साहू (24 वर्ष)।

जप्त की गई सामग्री : एक सेंट्रो कार और 6 मोबाइल फोन।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 140(3), 351(3) और 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस की अपील :  दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया और अज्ञात व्यक्तियों से संपर्क के दौरान सतर्क रहे। हनीट्रैप जैसी घटनाओं से बचने के लिए सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news