Wednesday, March 4, 2026

शराब पीने को लेकर हुए विवाद पर चाचा ने लोहे के पाइप से भतीजे की हत्या

भिलाई : न्यूज़ 36 : चाचा-भतीजे के बीच शराब सेवन को लेकर हुआ विवाद हत्या का कारण बन गया। चाचा ने भतीजे के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर पुलिस गिरफ्त में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। यह घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे जामुल थाना अंतर्गत रावणभाठो क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि रावणभाठा निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है।  जांच में पाया गया कि मृतक हेमंत साहू और उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी आशीष ने लोहे के पाइप से हेमंत के सिर के पिछले हिस्से पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की माता ललिता साहू की रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news