Sunday, September 8, 2024

भजन सिंह निरंकारी के नाम पर नेहरू नगर और विद्या रतन भसीन के नाम पर बनेगी सुपेला अण्डरब्रिज की पहचान

नगर निगम भिलाई की एमआईसी ने किया प्रस्ताव पारित ,वैशाली नगर के दोनों दिवंगत विधायकों को मिला सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद् की बैठक में सोमवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान सुपेला में नव निर्मित अण्डरब्रिज व नेहरू नगर में बने अण्डरब्रिज को नए नाम मिल गए हैं। वैशाली नगर के पूर्व विधायक व भिलाई निगम के महापौर रहे विद्यारतन भसीन के नाम पर सुपेला अण्डरब्रिज का नामकरण किया गया। वहीं नेहरू नगर अण्डरब्रिज का नाम पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है।एमआईसी की बैठक में उक्त दोनों प्रस्तावों के साथ अन्य प्रस्तावों पर सहमति की मुहर लगी। सोमवर को लंबे समय बाद महापौर परिषद की बैठक हुई। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे तथा परिषद के सदस्यों की मौजूदगी में यह बैठक संपन्न हुआ। परिषद के समक्ष 25 प्रस्ताव विचार के लिए रखे गये थे। जिसमें प्रमुख रूप से आकाश गंगा सुपेला अण्डरब्रिज का नामकरण पूर्व विधायक महापौर विद्यारतन भसीन व नेहरू नगर अण्डरब्रिज का नाम पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी के नाम से रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।शहर में पहली बार रेलवे अण्डरब्रिज का नामकरण किया गया है। नगर निगम की इस पहल से वैशाली नगर विधानसभा का नेतृत्व कर चुके दिवंगत विद्यारतन भसीन और भजनसिंह निरंकारी का सम्मान बढ़ा है। भाजपा से जुड़े भसीन जहां एक बार भिलाई नगर निगम में महापौर और दो बार वैशाली नगर से विधायक रहे हैं। वहीं कांग्रेस के भजनसिंह निरंकारी निकाय गठन से काफी पहले वर्ष 1985 से 1990 के दौरान तात्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भिलाई – दुर्ग के अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे। बाद में वे वैशाली नगर विधानसभा के 2008 में हुए उपचुनाव में विधायक बने थे।इसके साथ ही जोन क्रमांक 2 में खेल निर्मित मैदानों का रखरखाव व सधारण खेल संघों के माध्यम से कराए जाने का प्रस्ताव बनाकर अगले महापौर परिषद में रखने के लिए कहा गया। राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नति के संबंध में सलाहकार समिति के माध्यम से परीक्षण कर आगामी बैठक में पुनः प्रस्तुत करने के लिए सुझाव दिया। राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नति के संबंध में सलाहकार समिति के माध्यम से परीक्षण कर आगामी बैठक में पुनः प्रस्तुत करने के लिए सुझाव दिया।

टेंडर बढ़ाने की भी मिली स्वीकृति
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी जोन एवं वार्डो में स्कोप ऑफ वर्क के अंतर्गत नाली, सड़क, बाजार, तिपहिये रिक्शा व ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा अन्य कार्य के लिए आधारित निविदा के संबंध में तीन माह के लिए टेंडर को बढ़ाए जाने स्वीकृत किया। चर्चा के दौरान प्राप्त सफाई से संबंधित अन्य सुझाव के साथ स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लाल चंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, नेहा साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news