Friday, March 13, 2026

नीता जैन अध्यक्ष, रवि शंकर सचिव, दोनों चौथी बार बने

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव – रवि शंकर सिंह सर्वाधिक 849 मतों से जीते सह सचिव पद पर करीबी रहा मुकाबला
 दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर निता जैन को मिली है। वही सचिव पद पर रविशंकर सिंह फिर चुनाव जीत गए हैं। कोषाध्यक्ष पद की कमान एक बार फिर अनिल जायसवाल संभालेंगे। सह सचिव पद पर राकेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार जोशी, कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष पद पर उमा भारती साहू, ग्रंथालय सचिव पद पर बजरंग श्रीवास्तव और सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद पर रवि शंकर मानिकपुरी विजय हुए हैं। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा आज रविवार को की जाएगी। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के 2 वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। शनिवार को संघ के 8 पदों के लिए कराए गए मतों की गिनती जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के चुनाव कार्यालय ग्रंथालय भवन में सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हुई। मतगणना रात करीब 9:00 तक चली अध्यक्ष पद के लिए नेता जैन को 557 मत मिले उनके निकट प्रतिद्वंदी चेतन तिवारी को 374 मत मिले। नीता जैन 183 मतों के अंतर से चुनाव जीत गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत जोशी को 797 और उनके करीबी उम्मीदवार अनिल मसीह को 240 मत मिले प्रशांत 557 मित्रों के अंतर से विजय हुए। सचिव पद पर रविशंकर सिंह को 1016 मत मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुखदेव सिंह भोगल को 167 मत मिले। रवि शंकर सिंह सर्वाधिक 849 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पद पर उमा भारती साहू 344 मत प्राप्त कर विजई रही । उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूजा मोंगरी को 280 वोट मिले । सह सचिव पद पर राकेश यादव को 367 और कविता गिरी गोस्वामी को 340 वोट मिले। राकेश यादव 27 मतों के अंतर से विजय रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल को 357 और संतोष देवांगन को 327 मत मिले। अनिल जायसवाल 30 मतों के अंतर से विजय हुए । ग्रंथालय सचिव के पद पर बजरंग श्रीवास्तव को 809 और शुभम जैन को 466 मत मिले। बजरंग श्रीवास्तव 343 मतों से विजय हुए। सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद पर रविशंकर मानिकपुरी को 731 और संजय विश्वकर्मा को 396 मत मिले। रवि शंकर मानिकपुरी 335 मतों के अंतर से विजय हुए । निता जैन रवि शंकर सिंह और अनिल जायसवाल क्रमशः अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्वाचित हुए हैं।
आज घोषित होगा अधिकृत परिणाम
रविवार आज संघ के कार्यकारी सदस्य के छह पदों के लिए मतों की गिनती की जाएगी मतों की गिनती ग्रंथालय भवन में सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी देर रात मत करना पूरी होने के बाद संघ के आठ पड़ा व कार्य करनी सदस्य के छह पदों के लिए विजय उम्मीदवारों के नाम की अधिकृत घोषणा की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news