Sunday, February 15, 2026

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में सामुदायिक कर्मचारीयों द्वारा एक सराहनीय और मानवीय पहल

साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विकास खंड साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत सेक्टर साजा के कर्मचारीयों द्वारा एक सराहनीय और मानवीय पहल की जा रही हैं ! कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वा.अधिकारी डॉ.अमृत लाल रोहलेडर के आदेशनुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अश्वनी कुमार वर्मा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।
इस पहल के अंतर्गत टीबी मरीजों को नियमित जांच और उपचार के साथ-साथ पोषणयुक्त खाद्य सामाग्री भी उपलब्ध कराई जा रही हैं ! दवाई के साथ पोषण आहार मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होता हैं । कार्यक्रम में निलेश देवांगन,प्रभारी सेक्टर अधिकारी,खिलानंद साहू सुपरवाईजर,बिटावन ठाकुर आरएचओ,विमला निर्मल आरएचओ,कविता ध्रुव आरएचओ,नेतराम कन्नौजे आरएचओ,केतन साहू आरएचओ,सूरज साहू आरएचओ,सतीश कुमार आरएचओ,रामेश्वरी साहू एमटी,गायत्री साहू एमटी,जगन्नौ कन्नौजे एमटी,सीता लोधी एमटी उपस्थित थे ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news