भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। शुक्रवार 10 अप्रैल से रविवार 12 अप्रैल तक ‘भिलाई निवास’ स्थित साइकिल पोलो ग्राउंड में देश के लगभग सभी राज्यों से 1500 पहलवान प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। एयर कंडीशन अस्थाई निर्मित डोम शेड में पहले दिन सुबह 8.30 बजे से अंडर 20 प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे, जहां कान्हा जी महाराज के श्री कंठ से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
आयोजन में हिस्सा लेने ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह एवं वर्तमान औलम्पिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, देवरिया उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद रमापति त्रिपाठी, कॉमनवेल्थ में गोल्ड मैडल विजेता नरसिंह यादव एवं श्रीमती शिल्पी यादव सिल्वर मैडलिस्ट कॉमनवेल्थ गेम जैसे दिग्गज इस आयोजन की शोभा बढ़ाने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पहुंच चुके हैं।
भिलाई के ख्याति प्राप्त पहलवान छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव,वरिष्ठ राष्ट्रीय पहलवान वीरेंद्र यादव, महामंत्री प्रशांत राय, देवेंद्र यादव, भगवान पहलवान, बी पी सिंह,कोच अवधेश पहलवान, श्रवण यादव एवं अश्विनी कुमार पाण्डेय ,लीलेश देशमुख, प्रमोद सिंह, राघवेंद्र सिंह के अथक प्रयास और दुर्ग सांसद विजय बघेल के खेलप्रेम के कारण यह भव्य आयोजन साकार हो रहा हैl यह जानकारी देते हुये निशु पाण्डेय ने बताया कि आयोजन समिति के उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने भिलाई के सभी खेल प्रेमी, कुश्ती प्रेमी को इस इस्पात नगरी में हो रहे इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने हेतु आह्वान किया है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
