Tuesday, March 17, 2026

नंदिनी पुलिस ने जुआं के फड़ में की रेड, आठ को किया गिरफ्तार

 

13 हज़ार नकद व 6 मोबाइल फोन जप्त

भिलाई : न्यूज़ 36 :  जुआं के फड़ में नंदिनी पुलिस की रेड डाली, ग्राम नंदिनी खुंदनी में 8 आरोपियों के खिलाफ जुंआ एक्ट की कार्यवाही की गई। फड़ से नगदी रकम 13070 रुपये, 06 नग मोबाईल सेट जप्त किया गया।

Oplus_16908288

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मुखबीर से सूचना पर प्राप्त हुई की ग्राम नंदिनी खुदिनी किशोर साहू का खेत में रुपये पैसो का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआं खेल रहे हैं।उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रुपए पैसों का दाव लगाकर ताश पत्ती के माध्यम से काट पत्ती खेलते रंगे हाथो पकड़ा गया। 08 जुआडियों के पास व फड़ से नगदी रकम 13070 रुपये, 06 नग मोबाईल सेट को विधिवत जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में अप०क्र. 321/2025 धारा 3(2) ४०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनयम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।

Oplus_16908288

पकड़े गये आरोपीयों के नाम : 1. तारण दास साकिन सतनामी पारा नंदिनी खुदिनी,2. फुलेन्द्र जांगडे उम्र 47 साल साकिन नंदिनी खुदिनों,3. मनोज लोधी उम्र 28 साल साकिन नंदिनी खुंदनी,4. चेतन साहू उम्र 36 सालसाकिन ग्राम पथरिया ,5. छबिराम यादव उम्र 24 साल ग्राम संगनी,6. मुकेश सोनवानी उम्र 36 वर्ष साकिन नंदिनी खुदिनी,7. किशोर साहू उम्र 29 साल साकिन ग्राम नंदिनी सुंदिनी 8. दीपक साहू उम्र 18 साल साकिन अहिवारा नंदिनी नगर

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news