Tuesday, March 17, 2026

हत्या : पारिवारिक विवाद छोटे ने बड़े भाई पर हसिया से किया जानलेवा हमला

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद के कारण भाई ने भाई की जान ले ली। वार्ड 40 के गोकुल चौक में रहने वाले दो भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे ने हसिए से वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त राजू निर्मलकर 45 वर्ष एवं आरोपी की पहचान मुकेश निर्मलकर 43 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों मूलतः पुरैना निवासी हैं और एक ही घर में रहते थे। दोनों ठेका श्रमिक हैं तथा दोनों की शादी हो चुकी है।

Oplus_16908288

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम शराब के नशे में दोनों भाई आपस में भिड़ गए। विचाद बढ़‌ते ही छोटे भाई मुकेश निर्मलकर ने बड़े भाई राजू निर्मलकर को हंसीए से काट दिया। इस जानलेवा हमले में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया और घर के सामने ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुरानी मिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को पुरैना निवासी राजू निर्मलकर को उसके छोटे भाई मुकेश निर्मलकर ने हसिया से मारकर मौत के घाट8 उतार दिया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी व पुरानी भिलाई पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच की।

Oplus_16908288

इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। पुलिस राजू का पंचनामा कर शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्युरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या का कारण का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news