Thursday, July 31, 2025

नगर निगम द्वारा रैली निकालकर किया गया मतदाताओं को जागरूक

दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा विधानसभा चुनाव मे शत-प्रतिशत मतदान को लेकर नगर निगम कार्यलय से रैली सिविल लाइन आदर्श स्कूल होते हुए नगर चौपाटी से न्यू बस स्टैंड से गांधी प्रतिमा उतई चौक से नगर निगम कार्यालय तक रैली निकाली गई।

इसमे लोगों को विधानसभा चुनाव में अपने घर से निकलकर सारे काम छोड़कर मतदान को प्राथमिकता देते हुए मतदान करने का आग्रह किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र मीणा एवं निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश और स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में निकाली गई।

जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। रैली में शामिल लोगों ने सिविल लाइन बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण कर वार्ड के रहवासियों के बीच पहुंचकर मतदान की उपयोगिता और अपने अधिकार के बारे में लोगो को प्रेरित किया गया।

इस दौरान रैली में महिलाओं ‘ने लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। 17 नवंबर को क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए और लोकतंत्र को मजबूत करने कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्व सहायता समूह की महिलाएं और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियो ने रैली निकालकर मतदान हेतु नारा लगाते हुए लोग को जागरूक किया गया।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मुक्तेश कान्हा,कुणाल,राहुल,पार्वती पंडित,गीता सोनी,विनीत वर्मा,रेखा कुर्रे के अलावा रैली में अन्य लोग शामिल हुये |

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news