भिलाई : न्यूज़ 36 : आगामी नगर पालिक निगम भिलाई के नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आज रविवार, 30 अगस्त को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला भिलाई में होगी।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी रामजी भारती, नगर निगम चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, निकाय चुनाव सह प्रभारी लक्ष्मी वर्मा एवं चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न संगठनात्मक स्तरों पर दायित्व एवं जिम्मेदारियों का समन्वय करते हुए चुनाव के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
