Friday, April 10, 2026

स्कूटी की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

भिलाई : न्यूज़ 36 : रोड के किनारे मोटरसाइकिल लेकर खड़े युवक को मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे युवक को चोटे आई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। घायल युवक के चाचा की शिकायत पर उतई पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गणेशु राम ढीमर किसानी काम करता है। घायल युवक तुषार सपहा उसका भतीजा है। वह अपनी मोटरसाइकिल सी जी 07 सी क्यु 7855 से कोड़िया खार से अपने घर हानोदा 6 अप्रैल की शाम को जा रहा था। उसी समय प्रार्थी पैदल खेत से आ रहा था। प्रार्थी ने उसे इशारा करके रुकने कहा। जब तुषार रुक कर प्रार्थी को साथ ले जाने के लिए रोड के किनारे रुका था उसी समय पीछे से आ रही स्कूटी सीजी 07 सी एम 2033 के चालक शशांक वैष्णव निवासी कोड़िया ने तेज गति से स्कूटी को चलाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। इससे तुषार सपहा मोटरसाइकिल सहित रोड पर जा गिरा, जिससे उसके पैर, पीठ, सिर आदि में चोटे आई। उसे प्राइवेट वाहन से साइं अस्पताल केलाबाड़ी दुर्ग में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news