दुर्ग : न्यूज़ 36 : समृद्धि मार्केट जेल तिराहा रोड के पास कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी इससे चालक को चोटे आई प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184,125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राजेश छापरे कसारीडीह सुभाष नगर दुर्ग निवासी है और वह फ्रिज एवं एसी रिपेयरिंग का काम करता है। 3 फरवरी को वह अपने टीवीएस जूपिटर सीजी 07 ए क्यू 9332 से घर से निकाल कर जेल के पास से पेट्रोल भराने पेट्रोल पंप जा रहा था।
समृद्धि मार्केट क्रॉसिंग के पास जेल तिराहा रोड पर पहुंचा था तभी गांधी चौक की ओर से पीछे से आ रही कर सीजी 05 ए टी 4331 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टीवीएस जूपिटर वाहन को पीछे से टक्कर मार दी जिससे प्रार्थी मोटरसाइकिल सहित दूर जा गिरा। इससे उसके दोनों पैर, कंधे, हाथ आदि में चोटे आई वहीं मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
