Friday, March 20, 2026

साइबर ठगी के 10.67 लाख रुपये म्यूल खाते में जमा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि म्यूल एकाउंट में जमा किए जाने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में पुलिस द्वारा कर्नाटका बैंक शाखा मोहन नगर के कुल 22 बैंक खाता धारकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मोहन नगर पुलिस को समन्वय पोर्टल के माध्यम से जानकारी मिली कि म्यूल एकाउंट का उपयोग सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को जमा करने में किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कर्नाटका बैंक शाखा मोहन नगर में कुल 22 बैंक खातों से साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि 10 लाख 67 हजार 655 रुपये जमा होना पाया गया है। पुलिस के मुताबिक सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को यह जानते हुए कि वह संपत्ति बेईमानी व किन्ही प्रवंचनापूर्ण उपयोग द्वारा प्राप्त की गई है इसके बाद भी म्यूल एकाउंट में जमा कराया गया

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news