भिलाई : न्यूज 36 : माडिफाइड साइलेंसर लगे और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सात गाड़ियों से मोडिफाइड साइलेंसर जप्त किया। वहीं पांच बिना नंबर की गाड़ियों को पकड़ सभी वाहन चालकों से पांच ₹5000 का जुर्माना भी वसूल किया गया। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को मोडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने सिविक सेंटर एवं सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सात वाहनों को मोडिफाइड साइलेंसर लगा पाया। जिसे मौके पर ही मैकेनिक बुलवाकर निकलवाया गया । वहीं 5 बिना नंबर के वाहनों को भी पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उनसे जुर्माना वसूल किया गया। वाहन चालकों को समझाइए दी गई, कि वह यातायात नियमों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन न करें ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
