दुर्ग : न्यूज़ 36 : एसडीआरएफ दुर्ग के जवानों द्वारा विभिन्न आपदा एवं बचाव कार्यों का व्यवहारिक प्रदर्शन कर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी भिलाई- दुर्ग के कमांडेंट की उपस्थिति में हुआ।
मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीण बचाव कार्य, बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने का प्रदर्शन, डीप ड्राइविंग अभ्यास के अंतर्गत नदी में डूबे व्यक्ति के शव को खोज कर बाहर निकालने की प्रक्रिया, दुर्घटना प्रबंधन में रेस्क्यू टीम की मोटर बोट पलटने की स्थिति में बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। प्राथमिक उपचार के तहत डूबे हुए व्यक्ति को सीपीआर देकर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का अभ्यास, आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की जानकारी एवं उनके उपयोग का प्रदर्शन किया गया। इस डेमों सेशन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी भिलाई दुर्ग के कमांडेंट एवं उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी एवं सदस्यों को आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दुर्ग दिनेश कुमार रावटे ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आम जन में आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
