दुर्ग : न्यूज़ 36,ननकटठी : अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के जेवरा सिरसा धान संग्रहण केंद्र में भी धान खरीदी की शुरुआत विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करके किसानों को मुंह मीठा करा कर धान खरीदी की शुरुआत की उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि धान की खरीदी 31 जनवरी 2025 तक होगी,समर्थन मूल्य पर हो रही है धान की खरीदी ,किसान हो रहे हैं आत्मनिर्भर एवं समृद्ध।
वही समिति के प्रबंधक टुमेश साहू ने विधायक एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धान खरीदी के पूर्व हम सभी छःग सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन में थे लेकिन धान खरीदी के दो दिन पहले ही हम समस्त छःग सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांगों को माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने मांगो को पूरी की है साथ ही हम सभी कर्मचारियों का सम्मान मुख्यमंत्री ने किया है जिनका आभार व्यक्त करने के लिए भटगांव व बालोद में मुख्यमंत्री जी के दौरे के दौरान हम सभी ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया , इस मौके पर दुर्ग जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू, बालोद जिला अध्यक्ष गजेंद्र देशमुख, बेमेतरा जिला अध्यक्ष जगमोहित साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष टुमेश साहू , एवं मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
