भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के अधिकारों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव का सत्याग्रह लगातार जारी है। विधायक ने साफ कर दिया है कि जब तक शासन और सेल प्रबंधन चर्चा की मेज पर नहीं आएंगे, तब तक उनका अनशन रहेगा जारी रहेगा,अनशन नहीं टूटेगा।

सत्याग्रह के दूसरे दिन भी देवेंद्र यादव ने खुले टेट में रात बिताई। आंदोलन को अब तक 10 हजार से अधिक लोगों का जन समर्थन मिल चुका है। सभी ट्रेड चूनियनों ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है। रविवार को सत्याग्रह स्थल पर विधायक की मां पहुंची। इस भावनात्मक मुलाकात का जिक्र करते हुए देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी मां ने कहा भिलाई हमारा परिवार है और इस परिवार के लिए बेटा जो कर सकते तो करो। मां के आशीवांद ने आंदोलन को और मजबूती दी। विधायक देवेंद्र सरकार और सेल प्रबंधन की नीतियों, रिटेंशन स्कीम, निजीकरण, सेक्टर 9 अस्पताल, आवास व्यवस्था, न्यूनतम वेतन, 39 माह के बकाया एरियर और बोनस जैसे मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों के सहारे बीएसपी कर्मचारियों और भिलाई के नागरिकों की आवाज दबाई ही है।
ट्रेड यूनियनों का समर्थन
बीएसपी की पूर्व प्राप्त यूनियन इंटक के महासचिव और एजीएस बंशबहादुर सिंह नेआंदोलन को पूरा समर्थन देने की बात कही है। सेटू के उपाध्यक्ष डी वी एस रेड्डी ने व सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की नितियों से भिलाई की गुमराह किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर स्विकार नहीं किया जाएगा।
