Tuesday, March 17, 2026

विधायक एवं महापौर ने लगाया झाडू, अधिकारी एवं जन भागीदारियों ने उठाया कचरा

स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

दुर्ग : न्यूज़ 36 :  स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अंतर्गत शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शासन के आदेशानुसार नगर पालिक निगम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। आज 17 सितंबर से इसका शुभारंभ कर स्वच्छता ही सेवा हेतु एक साथ रैली, श्रमदान गतिविधि का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया।मंगलवार की सुबह प्रातः7 बजे से विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा नागरिको एवं ब्रांड एम्बेसडर,अधिकारी/ कर्मचारियो के अलावा विज्ञान विकास छात्रावास के तीन सौ छात्राओं और नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम की शुरुवात के साथ स्वच्छता शपथ लेकर की गई।स्वच्छता व WINDOW रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।स्वच्छता ही सेवा बैंक स्पॉट का ट्रांसफ्रोर्मेशन श्रमदान के माध्यम से किया गया।

विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंंद्राकर सहित अधिकारी/कर्मचारी और सभी जन भागीदारी द्वारा स्वच्छता signature साइन कैंपेन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया । स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,एमआईसी सदस्य भोला महोविया, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,स्वास्थ्य अधिकारी,
धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता मोहित मरकाम,हरिशंकर साहू,बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती ने सडक़ पर झाडू लगाया ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news