साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : साजा नगर पंचायत साजा में मितानिन दिवस मनाया गया, अध्यक्ष हिमांशु वर्मा द्वारा रेस्ट हाउस साजा में रखा गया मितानिन दिवस जिसमें नगर के पार्षद गण खंड चिकित्सा अधिकारी एके वर्मा वर्मा ब्लॉक समन्वयक सपना चौबे जगन्नाथ तथा नगर पंचायत की सभी मितानिन रुक्मिणी मधु संगीता ममता सुनीता रत्ना उपस्थित हुए जिसमें मितानिन की कार्य तथा शुरूआत की जानकारी सपना चौबे द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने मितानिन के कार्यों की सराहना की गई पार्षद कमल राजपूत और नगर अध्यक्ष हिमांशु वर्मा द्वारा भी मितानिन के कार्य की सराहना की गई सभी को धन्यवाद दिया गयासमाजसेवा की शक्ति—हमारी मितानिन दीदियाँ
निरंतर जनसेवा के प्रति समर्पित हमारी मितानिन माताओं-बहनों को मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद कमल राजपूत वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद आशीष वर्मा वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद गौकरण साहू की उपस्थिति रही।
